लखनऊ/ मेरठ। ज्ञानेन्द्र सिंह ( महाप्रबन्धक दोआब विलास मेरठ) दौराला पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल देव , सचिन चौधरी चेयरमैन आई लीड़ फाउंडेशन ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मेरठ से जुडे मुददों पर चर्चा की। मेरठ नगर निगम, मेरठ विकास प्राधिकरण और चौधरी चरण सिंह विश्वविघालय में हो रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से ही उत्तर प्रदेश के विकास के निर्माण की दिशा तय होती है। क्षेत्रीय विकास, युवाओं की भागीदारी, जनकल्याणकारी योजनाएं, आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
ज्ञानेन्द्र सिंह ( महाप्रबन्धक दोआब विलास मेरठ) सचिन चौधरी चेयरमैन आई लीड़ फाउंडेशन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
