मंडी एजेेसीं । भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट अपने संसदीय मंडी (हिमाचल प्रदेश) के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सराज पहुंचीं। यहां कंगना पर एक महिला भड़क गई। कंगना से कहा, अब सिर्फ फोटो खिंचाने आई हो क्या। ऐसा थोड़ी होता है कि 2 आदमी पकड़ो, फोटो खिंचाओ और चलते बनो। इस पर कंगना ने महिला से कहा- श्सारे लोग कंगना-कंगना बोलते रहते हैं। मेरे पास कौन सी कोई कैबिनेट है? मेरे पास मेरे 2 भाई हैं, जो मेरे साथ चलते रहते हैं। न ही मेरे पास कोई राहत कोष आता है। मैं स्पेशल पैकेज (फंड) लेकर आऊंगी, लेकिन उसे कांग्रेस सरकार डकार जाएगी। मंडी में 30 जून की रात से लेकर अब तक 16 जगह बादल फट चुके हैं। बाढ़ में बहने से 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोग अभी भी लापता हैं। कंगना मंडी से सांसद हैं। बाढ़ से हुए नुकसान के बाद वे 6 जुलाई से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं।
