सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। शिवालिक की पहाड़ियों व जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ढमोला नदी का जल स्तर बढने के कारण पंजाबी बाग व साकेत कॉलोनी में बाढ़ का पानी घुसने की सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ राहत कार्य शुरू कराया तथा जेवी जैन कालेज में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर को शुरू कराकर आपात स्थिति में प्रभावित व्यक्तियों को वहां शिट करने के निर्देश दिये। पंजाबी बाग कालोनी एवं साकेत कालोनी में पानी भरने की सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही नगर निगम की टीम बुलवाकर तत्काल पानी को निकलवाया गया। उन्होने बताया कि जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बाढ राहत शिविर को सक्रिय कर दिया गया है। आपात स्थिति में प्रभावित व्यक्तियों को वहां शिट किया जाएगा। सुबोध कुमार ने आमजन को आश्वस्त करते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में बाढ कन्ट्रोल रूम नम्बर 8267029340 पर कॉल कर अवगत कराएं। तहसील सदर में 05 बाढ चौकी तथा 08 बाढ राहत शिविर स्थापित किये गये है। चौकियों को तत्काल सक्रिय कर दिया गया है। बाढ पीडितों को शासन स्तर से अनुमन्य हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।
