मेरठ। एनसीआरटीसी ने यात्रियों के सफर को और बेहतर बनाने के लिए नमो भारत के आनंद विहार और बेगमपुल स्टेशनों के चयनित क्षेत्रों, दीवारों पर कला के माध्यम से समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए बड़ी कलाकृतियों की संकल्पना, डिजाइन और स्थापना के लिए निविदाएँ आमंत्रित की हैं। यह पहल एनसीआरटीसी के उस लक्ष्य के अनुरूप है, जिसके तहत स्टेशन केवल यात्रा के लिए नहीं, बल्कि ऐसे जीवंत सार्वजनिक स्थान बनें, जो भारत की संस्कृति, मूल्यों और नवाचार की भावना को दर्शाएं। इन स्टेशनों पर तैयार की जाने वाली कलाकृतियां यात्रियों को प्रेरित करेंगी और उन्हें एक यादगार यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी। स्टेशनों के लिए निर्धारित थीम: आनंद विहार स्टेशनरू सूर्य नमस्कार, योग मुद्राएं और भारतीय शास्त्रीय नृत्य, भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव। बेगमपुल स्टेशनरू 1857 का स्वतंत्रता संग्राम और मेरठ में क्रांतिकारी गतिविधियां, भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मेरठ की ऐतिहासिक भूमिका को समर्पित।
स्टेशनों को भारतीय इतिहास की पहचान देना प्राथमिकतारू मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि यह कलात्मक प्रयास भारत के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक ट्रांजिट अनुभव को मिलाकर नमो भारत स्टेशनों की पहचान को और अधिक समृद्ध बनाने में सहयोग करेगा।
