मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। गढ़ रोड स्थित पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष इंटर हाउस साइंस रैप सॉन्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के कठिन विषयों को रैप सॉन्ग के माध्यम से सरलए रोचक एवं रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर देना था। प्रतियोगिता का आयोजन रश्मि वर्मा द्वारा किया गया और इसका मूल्यांकन स्कूल की समन्वयक श्रीमती अंजलि रानी द्वारा किया गया। प्रत्येक हाउस से दो-दो विद्यार्थियों ने भाग लिया और निम्नलिखित विज्ञान विषयों पर अपनी रैप प्रस्तुति दी। शौर्य हाउस ने अम्ल क्षार और लवणश् तथा जन्तुओं में पोषण विषयों पर ओजस हाउस ने रेशे से वस्त्र तक, तथा पौधों में पोषण पर तेजस हाउस ने विद्युत धारा एवं उसके प्रभावश तथा अपशिष्ट जल की कहानी पर जबकि पराक्रम हाउस ने जीवों में श्वसन् तथा भौतिक और रासायनिक परिवर्तन जैसे जटिल विषयों को रोचक शैली में प्रस्तुत किया। छात्रों ने कम से कम दो प्रॉप्स का उपयोग करते हुए विषयानुकूल रैप गीतों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दीए जिसमें उनकी प्रस्तुति शैली नवाचार रचनात्मकता वॉयस क्वालिटी तथा विषय की समझ साफ झलकती थी। दर्शकों ने तालियों के साथ छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को न केवल विज्ञान में गहराई से सोचने को प्रेरित किया। बल्कि मंच पर आत्मविश्वास से बोलने और अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने का अद्भुत अवसर भी प्रदान किया।
