मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। गत दिनों टाउन हॉल स्थित नागरिक सुरक्षा संगठन मेरठ मे एक बैठक चीफ वार्डन संदीप गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। श्री गोयल ने सभी वार्डेनों को कावड़ ड्यूटी में पूरी निष्ठा ईमानदारी और तन्मयता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा आप सब वार्डन गण नागरिक सुरक्षा संगठन के मजबूत स्तंभ है और ड्यूटी भी एक महत्वपूर्ण कार्य है इसलिए इस ड्यूटी को कर्तव्य निष्ठा के साथ पूर्ण करें इस अवसर पर नागरिक शिक्षा संगठन के उप नियंत्रक रविंद्र प्रताप ने भी अपने संबोधन में कहा कि जो जिम्मेदारियां वार्डनों को दी गई है वह हर दशा में सहजता सुगमता के साथ पूर्ण होनी चाहिए ताकि कावड़ के अवसर पर सभी शिवालयो में जलाभिषेक पूरी व्यवस्था के साथ संपन्न हो सके उन्होंने औघड़नाथ मंदिर पर लगने वाले शिविर के उद्घाटन के संबंध में भी जानकारी देते हुए बताया कि यहां की ड्यूटी भी अत्यंत आवश्यक है । इसकी आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए सभी वार्डन अपनी जिम्मेदारी को समय पर पहुंच कर पूरी तरह से सभी प्रकार से निभाए। बैठक में रमेश चंद शर्मा को डिवीजन वार्डन शताब्दी नगर पदोन्नति किए जाने का पत्र प्राप्त कराया गया तथा साथ ही बृजेश कुमार सैनी को भी स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई उपस्थित सभी प्रभागीय वार्डन व स्टाफ ऑफिसर ने श्री रमेश चंद्र शर्मा और श्री बृजेश सैनी को पुष्प माला पहनाकर करतल ध्वनि के साथ बधाई दी सभी अधिकारियों ने दोनों प्रोन्नति प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का जोरदार स्वागत भी किया तथा आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वो का निर्वहन करेंगे दोनों प्रोन्नति प्राप्त लोगों ने आश्वासन दिया कि वह नागरिक सुरक्षा संगठन को पूर्व घ्की भांति पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर चीफ वार्डन संदीप गोयल एवं डिप्टी चीफ वार्डन, नरेंद्र सिंह मलिक व उप नियंत्रक, रविंद्र प्रताप सहायक उप नियंत्रक नवीन नारंग व प्रभागीय वार्डन मुकेश रस्तोगी ओमप्रकाश शर्मा फारूक चौधरी, कार्यवाहक प्रभागीय वार्डन धर्मेंद्र शर्मा स्टाफ अफसर इंदु बाला शर्मा, जसवंत सिंह सिराजुद्दीन, वीरेंद्र मित्तल, अनिल उपाध्याय तेजेंद्र आदि उपस्थित थे।
