सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। थाना बड़गांव पुलिस ने नलकूपो से उपकरण चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरतार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया 7.5 किलो ताबे का तार, केबिल व स्टार्टर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया है। थाना बड़गांव प्रभारी विनय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 19 जून को वादी रणवीर सिह पुत्र खचेडू सिंह निवासी ग्राम बढेड़ी मजबता थाना बड़गांव की तहरीर पर अज्ञात चोरो के खिलाफ वादी के ग्राम सादपुर में उसके ट्यूबवैल से तांबे का तार चोरी कर ले जाने तथा थाना क्षेत्र में अन्य किसानो के नलकूपो से उपकरण चोरी करने के संबंध में थाना बड़गांव पर अलग-अलग मुकदमें पंजीकृत किये गये थे। श्री शर्मा ने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा तथा मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामपुर मनिहारान रोड पर ग्राम रेहड़ा मोड़ से एक आरोपी सहेन्द्र पुत्र गोर्वधन निवासी ग्राम चकवाली थाना रामपुर मनिहारान को गिरतार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी के कब्जे से चोरी का 7.5 किलो तांबे का तार, समरसेबल केबिल के पांच टुकडे, केबिल व एक स्टार्टर बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी सहेन्द्र ने बताया कि हम जगंल से टयूबवैलो से केबल व स्टार्टर व मोटरो की तांबे की तार चोरी करते है और फिर उस माल को चलते फिरते कबाड़ी को बेच देते है। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
