सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। जिला कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप राणा के समक्ष दलित समाज की सैंकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की, जिनका कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चन्द्रजीत सिंह निक्कू ने स्वागत किया। स्थानीय गुरूद्वारा रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष चन्द्र जीत सिंह निक्कू व कांग्रेस की नगर विधानसभा प्रत्याशी रही श्रीमति सुखविंदर कौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दलित समाज की सैंकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। एनी बेसेंट से लेकर इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, प्रतिभा पाटिल, मीरा कुमार, अंबिका सोनी, मारग्रेट अल्वा, प्रियंका गांधी, इसके उदारहण है। जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि इन महिलाओं के आने से ये साबित हो गया कि डबल इंजन की सरकार से महिलाओं का मोह भंग हो गया। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए मातृ शक्ति को विश्वास दिलाया कि उनके सम्मान की लड़ाई संगठन लड़ेगा और संगठन में महिलाओं को विशेष सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। चंद्रजीत सिंह निक्कू व सुखविंदर कौर ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा से जुड़े धर्माचार्य महिलाओं और बेटियो का चरित्र हनन कर रहे है यह घोर निंदनीय है और इस पर भाजपा की खामोशी इस बात का सबूत है कि इन नेताओं को उनके संगठन और भाजपा नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल बंद करने और दलितों, पिछड़ो व अल्पसंख्यक समुदाय के वोट पूरे भारत में काटे जाने की भाजपाई नीति का हम डटकर मुकाबला करेंगे और पीड़ितों को न्याय मिले यह सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम को प्रवीन चौधरी, वरुण शर्मा, इमरान कुरैशी, रीता, गिरीश बब्बर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में रीता, गिरीश, सरदार अमनदीप सिंह, नीतू सिंह, राजदुलारी, पूजा, सुनील, मोना, अनिता, रूबी, रामदासी, रेखा, जगवती, ऊषा देवी, भगवती, अरुणा, मोनिका, रंजू, पिंकी, रीमा, ज्योति, सुषमा, कविता, शिवकुमार, गंगा राम, भोज राज, बाबू राम, जसवंत सिंह, हुक्म सिंह, सोनू, अमित आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरि ओम मिश्रा, सोमपाल कश्यप, नसीब ख़ान, प्रभजीत सिंह, अश्वनी शर्मा, उपमा सिंह, अश्वनी ठाकुर, शर्मिष्ठा, पल्लवी, कुलवंत कौर आदि शामिल रहे।
