सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। पवित्र श्रावण माह के तीसरे सोमवार को आज महानगर के विभिन्न शिवालयों मंे श्रद्धालुओं ने
भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक कर देश में सुख स्मृद्धि की कामना की। श्रावण माह के तीसरे सोमवार पर आज सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। नगर के प्रमुख मंदिर श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। व्यवस्था बनाए जाने के लिए श्रद्धालुओं कतारबद्ध किया गया, ताकि कोई भी श्रद्धालु परेशान ना हो। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति द्वारा बेलपत्र के साथ फल फूल आदि की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसके अलावा चकरौता रोड स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, शकलापुरी स्थित श्री शिव मंदिर, रानी बाजार स्थित श्री पातालेश्वर मंदिर, नवीन नगर स्थित श्री शिव मंदिर, आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर, गिल कॉलोनी स्थित श्री नारायण पुरी मंदिर, हकीकत नगर स्थित श्री राधा .ष्ण मंदिर, रेलवे कॉलोनी स्थित श्री गौरी मंदिर, खलासी लाईन स्थित श्री गोपाल मंदिर सहित नगर भर के समस्त शिव मंदिरों में आज श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल फूल, पंचामृत से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उधर, श्रावण माह में मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा खड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे, ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा राधा विहार स्थित औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास पूजा में औधढ़ दानी नर्मदेश्वर महादेव का गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से महा स्नान किया गया और रुद्री पाठ से, शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र एवं शिव महिम्न स्तोत्र से महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद महादेव पर भस्म चढ़ाई गई और अबीर गुलाल एवं चंदन से महादेव को सजाया गया। महादेव को भोग अर्पण कर भगवान की आरती उतारी गई। शिव महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव ही समस्त सृष्टि में चेतन भाव में है। शिव ही सब प्र.ति एवं जीवो में प्राण है एवं शिव ही सभी को अपनी दिव्यता से प्रकाशित करते हैं। इसी आधार पर महादेव का 1008 दीपक श्रृंगार किया गया, जिससे आत्म तत्वों को दिव्यता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शिव बड़े दयालु एवं कल्याणकारी हैं, जो भी उनकी शरण में जाता है, वह उनको मनवांछित वरदान देकर उसका कल्याण करते हैं। इस अवसर पर रमेश शर्मा, डॉ.मुकेश काम्बोज, अश्विनी काम्बोज, राजेंद्र धीमान, सागर गुप्ता, मनीष गुप्ता, वर्षा, किरण, बबली, नीलू, सुचेता, रीना, बबीता व करुणा आदि मौजूद रहे।
