मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। हर घर के तिरंगा अभियान 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रोफेसर संगीता शुक्ला माननीय कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की प्रेरणा व प्रोत्साहन से ललित कला विभाग द्वारा साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बैनर तले वृहद स्तर पर तिरंगा रंगोली का आयोजन किया गया। तिरंगा रंगोली में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगे पर आधारित सुंदर-सुंदर आकृतियां सजाकर वृहद रंगोली बनाई गई। रंगोली में तिरंगे को महत्व व सम्मान प्रदान करने के साथ-साथ रंगोली के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि तथा देश की सीमा के प्रहरी सैनिकों को नमन किया गया। सैनिकों के लिए राखियां भी प्रतिभागियों के द्वारा बनाई गई।साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू जैन व समन्वयक के के शर्मा द्वारा तिरंगे पर केंद्रित रंगोली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन सचिव प्रोफेसर अलका तिवारी समन्वयक ललित कला विभाग ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित तिरंगा रंगोली चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में उत्तर पुस्तिका भवन के समक्ष सार्वजनिक स्थल पर बनाई गई। तिरंगे पर केंद्रित रंगोली ने जन समूह को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथ समस्त नागरिकों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया। प्रतिभागियों द्वारा फूल, पत्ती, कुट्टी , गेंदे के फूलों की माला, गुलाब, बुरादा, चावल पाउडर, कुट्टी आदि प्राकृतिक सामग्री के प्रयोग से प्रतिभागियों ने देश भक्ति के भावों से परिपूर्ण होकर बहुत ही समर्पण के साथ तिरंगे के आकार की रंगोली को सजाया है, ऑपरेशन सिंदूर को भी रंगोली में सजाया गया है । रंगोली में पूजा रानी आंचल उज्जवल, सार्थक, सोनिया ,सार्थक कुमार, मनीष कुमार, निशु ,मेघा मंडल और दीपांजलि को विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। तिरंगा रंगोली कार्यक्रम के आयोजन में डॉ रीता सिंह, डॉ शालिनी धामा,डॉ पूर्णिमा वशिष्ठ, दीपांजलि,दीपक त्यागी, उत्तर पुस्तिका भवन के अधिकारियों व कर्मचारियो, तथा छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।
