उन्होंने विभिन्न विभागों को कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में आबकारी, स्टाम्प ड्यूटी, वाणिज्य कर, प्रवर्तन, खनन, परिवहन, वानिकी, मंडी और नगर निकायों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई करने और रूट निर्धारण के आदेश दिए। खनन विभाग को अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने राशन कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। जनपद में 9,229 अंत्योदय और 5,39,040 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड हैं। कुल 24,41,790 लाभार्थियों में से अभी तक 19,50,076 ने ही ई-केवाईसी कराई है। करीब 4,91,714 लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी बाकी है। पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने विक्रेता के पास आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर ई-केवाईसी करा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि ई-केवाईसी न कराने वाले कार्डधारकों को अनुपस्थित मानते हुए उनका कार्ड या यूनिट निरस्त किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में वे खाद्यान्न प्राप्ति से वंचित हो सकते हैं। खनन और ई-रिक्शा पर कार्रवाई के निर्देश ।
