मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। छात्राओं को रोजगार सहायता उपलब्ध कराने, सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने एवं करियर से संबंधित समस्याओं के निराकरण करने के उद्देश्य से एक वृहद करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र,चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (उत्तर प्रदेश शासन) एवं इस्माइल कन्या नेशनल इंटर कॉलेज, मेरठ के संयुक्त तत्वावधान मे इस्माइल कन्या नेशनल इंटर कॉलेज, शास्त्री नगर, मेरठ किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृदुला शर्मा ने की। मुख्य अथिति शशि भूषण उपाध्याय सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने कार्यशाला में कहा कि जीवन एवं परीक्षा मे सफलता दृढ़ इच्छा शक्ति एवं आत्मविश्वास का ही परिणाम है। प्रतिभागियों को समय के अंतर्गत करियर का निर्माण करने हेतु समय समय पर करियर कॉउंसलर की सलाह लेनी चाहिए।
काउंसलर ही करियर चुनने के बारे में विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करता हैं। मुख्य वक्ता डॉ रविकांत सरल ने कहा कि विद्यार्थियों को समय का प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए तथा प्रत्येक कार्य समय अनुसार संपादित करने चाहिए जब तक किसी विद्यार्थी को मंजिल प्राप्त न हो जाए उसे सदैव लक्ष्य प्राप्ति को लगे रहना चाहिए क्योंकि संघर्ष से ही सफलता निश्चित होती है। हमेशा जुझारू एवं संघर्षशील बने रहना चाहिए। हिंदी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा के द्वारा रोजगार की संभावना के बारे में बताया. विभाग के ललित कुमार ने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं विभागीय संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है. देश में रोजगार के अवसरों की कोई कमी नही हैं। विद्यार्थी को हमेशा करियर के प्रति जागरूक बने रहकर सतत प्रयास करते रहना चाहिए तथा समाचार पत्र का नियमित रूप से पढ़ना चाहिए जिससे नवीनतम जानकारी प्राप्त की जा सके। डॉव शुचि कौशिक कहा कि विद्यार्थी अगर संपूर्ण समर्पणता के भाव से और लगन के साथ अगर तैयारी करें तो वह किसी भी क्षेत्र में निश्चित ही सफल हो सकते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति, बुलन्द इरादो से कोई भी कठिन कार्य सहज तरीके से किया जा सकता है। सफल होने के लिए महापुरुषों से भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर विभाग के डॉ0 अनुपम निधि ने सभी अतिथिगण का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना सिंह ने किया. प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए कैरियर संबंधी विभिन्न प्रश्न पूंछे जिसके उत्तर काउंसलर ने सहज तरीके से दिए।
