मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। कावड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह एवं एसएसपी विपिन ताडा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सरधना से सरूरपुर रजवाहा, करनावल, नारंगपुर, रासना मिर्जापुर, लाहौरगढ़, भदौड़ा, डालमपुर, थिरोट, कल्याणपुर से पुरा महादेव मंदिर तक कावड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होने कावड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, सडक मरम्मतध्पेंचवर्क, जल निकासी, झाड़ियों की कटाई, गोताखोर व मोटरबोट की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, साईनेज, स्ट्रीट लाईट, विद्युत खंभो को पालिथीन से कवर कराने, ट्रांसफार्मर को जाली से कवर कराने, चिकित्सा शिविर आदि व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम प्रधानो से वार्ता कर की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की व संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। इस अवसर पर एसडीएम सरधना दीक्षा जोशी, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। महिला पुलिस कर्मियों को कांवड़ यात्रा के लिए दिये आवश्यक निर्देश: रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ स्थित बहुद्देशीय हॉल में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी यातायात राघवेन्द्र कुमार मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना इकाई मेरठ प्रीति सिंह, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय सुश्री सोम्या अस्थाना, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) श्रीकृष्ण राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से महिला उपनिरीक्षकों एवं महिला मुख्य आरक्षियोंध्आरक्षियों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आहूत की गई। यह बैठक आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2025 के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन के दृष्टिगत आयोजित की गई थी। मीटिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन टाड़ा द्वारा महिला पुलिस बल को यात्रा ड्यूटी के दौरान अपेक्षित आचरण, कर्तव्यों एवं व्यवहार संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी बड़ी होती है, ऐसे में महिला पुलिस बल की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं समयबद्धता का पालन किया जाए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर आने वाली महिला श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता एवं संरक्षण प्रदान किया जाए। किसी भी आपात स्थिति या विवाद की स्थिति में तत्काल रिपोर्टिंग व वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए। महिला ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात कर्मियों को मानवता, संवेदनशीलता एवं व्यवहार कुशलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा आपसी समन्वय बनाने के निर्देश दिए गये। एसएसपी डॉ. विपिन टाड़ा ने महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए यह भी कहा कि “आप सभी इस यात्रा की सफलता में अभिन्न भूमिका निभाने जा रही हैं। आपके कार्य से न केवल पुलिस की छवि मजबूत होगी, बल्कि जनमानस में सुरक्षा की भावना भी विकसित होगी।
