मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो।ईस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज मेरठ में एनईपी 2020 की पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आईक्यूएसी और आईआईसी के संयुक्त तत्वाधान में एनईपी /5 बिल्डिंग ए फ्यूचर रेडी इंडिया थ्रू हॉलिस्टिक एंड इंक्लूसिव एजुकेशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता प्रो.बी.एस. यादव प्राचार्य, डीएन कॉलेज मेरठ ने एनईपी के क्रिटिकल इश्यूज पर विस्तृत रूप से बताया कि एनईपी छात्रों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और समग्र विकास को बढ़ावा देती है और इससे व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देकर रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे । कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पैनल डिस्कशन में वक्ताओं प्रो.दीप्ति कौशिक आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर, प्रो. रीना गुप्ता, संगीत विभाग प्रभारी, डा. ममता, शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी, डा.एकता चौधरी, राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी एवं डॉ ममता सिंह, अर्थशास्त्र विभाग ने एनईपी के अवसर व चुनौतियों पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम के तीसरे सत्र इंटरएक्टिव सेशन में कॉलेज की छात्राओं उर्वशी बी.ए. तृतीय वर्ष समरीन बी.ए. पंचम वर्ष आदि ने एनईपी. के स्किल डेवलपमेंट कोर्स तथा विषयों को लेकर समस्याओं पर खुलकर बातचीत की । जिस पर पैनलिस्ट प्रो. दीप्ति कौशिक, डॉ. स्वर्णा एवं डॉ. एकता चौधरी द्वारा समस्या के समाधान हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए। अंत में प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षक प्रशिक्षण और डिजिटल शिक्षा को बल देकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के तरीके बताये । कार्यक्रम का संयोजन व संचालन डॉ स्वर्णा एवं आयोजन आईक्यूएसी मेंबर्स डॉ मोनिका डॉ दीक्षा रानी एवं आईसीसी मेंबर्स निशा गुप्ता, डॉ मनी भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग सभी प्रवक्ताएं और छात्राएं उपस्थित रही।
