मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। क्षेत्र में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य अब स्थानीय जनता के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। सड़क न बनने के कारण रास्ते इतने बदहाल हो चुके हैं कि जरा सी बारिश में जलभराव आम बात हो गई है। टूटी-फूटी सड़कों के चलते कई गलियां आज पानी में डूबी हुई हैं। यह नजारा न सिर्फ प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और वार्ड पार्षद की उदासीनता पर भी सवाल खड़े करता है। इस बात से आहत लोगों का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। क्ष्कंकरखेड़ा क्षेत्र के वार्ड 41 में गणपति विहार है। इस कालोनी में लगभग 10 गलियां बताई जाती है। प्रत्येक गली में 50 से अधिक परिवार है। सैकड़ों लोगों के अनुसार जब से यह कालोनी बनी है तब से आज तक कुछ गलियांें में सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। गली नंबर 3 में रह रहे लोगों का कहना है कि राहुल जावला के मकान से लेकर अखिल त्यागी के मकान तक की दूरी लगभग 400 मीटर है का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। द आश्वासन नहीं जमीनी स्तर पर हो काम : गली नंबर 3 निवासी ब्रज मोहन सिंह, योगेश कुमार, सचिन सोम, गौरव चौधरी व ज्ञान प्रकाश का कहना है कि बरसात आते ही रास्ता तालाब बन जाता है। न गाड़ियां निकल पाती हैं, न लोग। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। लिखित रूप में कैंट विधायक अमित अग्रवाल और पार्षद को मामले से अवगत कराया लेकिन उन्हे कार्रवाई का आश्वासन मिलता है जमीनी स्तर पर कोई काम नही होता है। इस लिए अब कोई आश्वासन नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर काम होना चाहिए।
