कोलकाता एजेंसी। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के 5 दिन बाद अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की पहली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। इसके पीछे तकनीकी खामी को वजह बताया गया है। फ्लाइट संख्या एआई-159 अहमदाबाद से दोपहर 1ः10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के टेकऑफ से कुछ घंटे पहले ही इस तकनीकी खराबी का पता चला। आज की फ्लाइट कल रिशेड्यूल की जाएगी। इसके चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। एक यात्री ने कहा, श्इस तरह से जनता को परेशान मत करो। यहां आने के बाद आप बताते हैं कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। अब 250 लोग क्या करेंगे? कहां रहेंगे। एयरलाइंस की तरफ से कोई उचित व्यवस्था नहीं है। ह 17 जून: एअर इंडिया की फ्लाइट से पैसेंजर्स को उतारा गया: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार रात को तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारना पड़ा। फ्लाइट नंबर एआई 180 कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। बोइंग 777-200एलआर विमान 17 जून को रात 12ः45 बजे समय पर कोलकाता पहुंचा था। इसे मुंबई के लिए रात 2ः00 बजे रवाना होना था। विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ में देरी हुई। इसके बाद सुबह करीब 5ः20 बजे कैप्टन ने यात्रियों से कहा गया कि वे प्लेन से नीचे उतर जाएं। उन्होंने बताया कि यह फैसला फ्लाइट सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ह 16 जून: एअर इंडिया की दो फ्लाइट्स को वापस लौटना पड़ा पहली फ्लाइट: हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट वापस लौट गई थी। इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई थी। यह उड़ान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की थी। ह दूसरी फ्लाइट: दिल्ली से रांची जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को शाम 6ः20 बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरना था। ह 15 जून: ब्रिटिश एयरवेज और लुफ्थांसा एयरलाइन की दो फ्लाइट्स वापस लौटीं: पहली फ्लाइट: ब्रिटिश एयरवेज के चेन्नई आ रहे बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर को तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा। ह दूसरी फ्लाइट: लुफ्थांसा एयरलाइन (जर्मनी) के बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके चलते प्लेन को लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली और लौटना पड़ा। ह तीन दिन पहले एअर इंडिया फ्लाइट में 5 घंटे बिना एसी के रहे पैसेंजर: एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट आईएक्स-196 में पैसेंजर्स को 5 घंटे से ज्यादा समय तक बिना एयर कंडीशनर के बैठाए रखा गया। इस दौरान उन्हें पीने का पानी या अन्य किसी तरह की मदद नहीं मिली। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्लाइट में 150 से ज्यादा पैसेंजर थे। फ्लाइट 13 जून की शाम 7: 25 बजे दुबई से जयपुर के लिए रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से यह रात 12ः44 बजे उड़ान भर सकी। जयपुर एयरपोर्ट पर यह फ्लाइट 14 जून की सुबह पहुंची।
