मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। मेरठ गाजियाबाद संभाग की द्वितीय मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंडलायुक्त सभागार में ऋषिकेश भास्कर यशोद मण्डलायुक्त मेरठ एवं कलानिधि नैथानी, डीआईजी, मेरठ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत संभाग मेरठ गाजियाबाद के लिये गये निर्णयो की अनुपालन आख्या के साथ संभाग स्तर पर दुर्घटनाओं की तुलात्मक समीक्षा की गयी। चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स एवं उनके सुधार हेतु की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। साथ ही सडक सुरक्षा के .ष्टिगत विभिन्न अपराधों में प्रवर्तन दल द्वारा कृत कार्यवाही समीक्षा की गयी। ड्राईविंग लाईसेंस के निलम्बन, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, एम्बूलेंस, ट्रामा सेन्टर, घायलों का प्राथमिक उपचार आदि की समीक्षा की गयी। एक से अधिक बार के अपराधों में वाहन चालकांे/स्वामियों को नोटिस भेजने के निर्देश दिये गये। समीक्षा के मुख्य रूप से निर्देश दिये गये समस्त निर्माण एजेन्सियांे को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की गुगल मैपिंग करके सुधारात्मक कार्यवाही की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य विभाग को टामा सेन्टर का निरीक्षण करके फर्स्ट एड उपचार को चैक करने के निर्देश दिये गये। बेगमपुल से परतापुर तक ग्रीन कोरिडोर बनाने के निर्देश दिये गये। बैठक में विपिन टाण्डा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ, एएसपी, मेरठ व गाजियाबाद, राजकुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी मेरठ, अनीता सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी, मेरठ, के.डी. सिंह गौर, संभागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद, राजेश कर्दम, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मेरठ, एनएचएआई, पीडब्लूडी, स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
