मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। आरजी कालिज की प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता कुमारी के दिशा निर्देशन में कॉलेज मे बीएड विभाग तथा टीचर्स रेस्किलिंग सेल एवं इनोवेशन सेल के संयुक्त तत्वाधान में एनईपी की पंचम वर्षगांठ के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई रिसोर्स पर्सन प्रो.संजीव कुमार अर्थशास्त्र विभाग चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी रहे उन्होंने कहा कॉलेज और कंपनीज को आपस में कोऑर्डिनेशन करना चाहिए ताकि पता चल सके कि कंपनी को क्या चाहिए ताकि कॉलेज अपने विद्यार्थियों को उस स्किल के अनुसार शिक्षित कर सके । रिसोर्स पर्सन प्रोफेसर संजय कुमार समाजशास्त्र विभाग एनएएस कॉलेज ने कहा कि एनईपी समस्या नहीं समाधान की भी बात कहता है। शिक्षा कौशल आधारित हो ,साथ ही हम नौकरी देने वाले बने न की पाने वाले ताकि रोजगार के अवसर बढ़े , टीचिंग में आईसीटी का प्रयोग आवश्यक हो । छात्रों को लगातार कुछ नया करने के शिखा में नवाचार एवं उद्यमति को बढ़ावा दिया जाए ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके । कार्यक्रम का संचालन डॉ सीमा अग्रवाल ऑर्गनाइजिंग सेक्रेट्री द्वारा किया गया । धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर दीक्षा यजुर्वेदी द्वारा दिया गया । कार्यशाला में महाविद्यालय एनईपी कॉर्डिनेटर प्रो नीना बत्रा सहित विभिन्न शिक्षिकाएं उपस्थित रही । कार्यशाला में दिव्या , राधिका ,तेजस्विनी ,विशाखा ,भूमि , प्रिया , संध्या , महक ,प्रियांशी , शिवानी , संध्या , आकांक्षा, खुशबू,आयुषी ,संजना, प्रियांशी ,तनु ,निकिता ,प्रिया उपस्थित रही ।
