सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो रोटरी क्लब सहारनपुर कांटिनेंटल के तत्वाधान में आयोजित क्लेट लिप एवं पैलेट सर्जरी कैंप 26 बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा जांच की गई, जिसमें आपरेशन के लिए उपयुक्त पाये गये 18 बच्चों को हिमालयन हॉस्पीटल के लिए भेजा गया। स्थानीय गांधी पार्क स्थित रोटरी भवन मंे आयोजित शिविर में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सरदार राजपाल सिंह तथा मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय सिंह ने क्लब की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह जन्मजात वि.ति अब चिकित्सा के माध्यम से पूरी तरह से ठीक की जा सकती है। ऑपरेशन के पश्चात बच्चों का चेहरा और आत्मविश्वास दोनों संवर जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा न केवल बच्चों का इलाज, बल्कि उनके परिजनों के आवागमन, आवास, भोजन आदि की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाती है। अध्यक्ष बाली ठाकुर ने कहा कि यह एक ऐसा अभियान है जो न केवल एक शारीरिक वि.ति को ठीक करता है, बल्कि एक बच्चे के पूरे जीवन में एक सुंदर स्मृति के रूप में जुड़ जाता है। हम सभी को मिलकर इस प्रयास में सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा इलाज से वंचित न रह जाए। इस दौरान सुप्रिया ठाकुर, सचिव रितेन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष संजय सिंघल, अनिल मदान आदि रहे। पूनम मदान, कपिल गोयल दीपक सचदेवा, नेहा सचदेवा, दीपक पोपली, विक्रम राज कपूर, संदीप शर्मा सीमा शर्मा विशु भारती, पूजा आदि रहे। ?भारती, चमन सिंह, सुनिता चौहान, प्रिया बजाज, देवांग बजाज, डॉ. आदित्य सिंघल के अलावा देहरादून रॉयल क्लब के अध्यक्ष राजीव मदान, पुष्प गर्ग, विकास शर्मा, अमन मदान, सिमरन मदान और तनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
