मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। बेगम ब्रिज रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फीता काटकर और तुलसी के पेड़ को जलं देकर किया। इसके उपरांत मानुषी ने शोरूम में ज्वेलरियों को देखा और सरहाना की। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरठ में यह मेरा पहला आगमन है।
उन्होंने कहा आभूषण हमारी सदियों पुरानी परंपरा है और हर घर की कहानी गहनों से जुड़ी हुई है। मैं अपने घर की बात करूं तो आज भी मेरी मां दोनों बेटियों को अपनी तरफ से कुछ देने के लिए गहना ही खरीदती है। हर घर में कोई ना कोई एक छोटा आभूषण ऐसा जरूर होता है जो दादी नानी परदादी से परंपरा के तौर पर एक से दूसरे को मिलता चला आ रहा है। । आभूषण हमारे देश में एक भावनात्मक कहानी है और कारीगर उन कहानियों को जिंदा रखे हुए है। बता दे मानुषी छिल्लर 2017 में मिस वर्ल्ड रह चुकी है । युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जिंदगी में कुछ भी नया करना कठिन होता है, लेकिन अगर कठिन नहीं होगा तो उसे करने में मजा भी नहीं आएगा। हमें बस हमारे पूर्वजों से मेहनत मिली है। हमें उससे घबराना नहीं है। मेहनत करते जाना है। उसका फल एक न एक दिन जरूर मिलता है। सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी-सीईओ सुवंकर सेन ने कहा देश में 182 वां स्टोर और मेरठ में पहला स्टोर खोलने की खुशी है। ग्राहकों के लिए उत्कृष्ट ज्वैलरी उत्पादों की नई रेंज प्रदान करने की उम्मीद करते हैं। शोरूम फ्रेंचाइजी ऑनर रोहन प्रकाश ने कहा ग्राहकों को उत्तम सेवा प्रदान करने की कोशिश रहेगी नया स्टोर वेडिंग कलेक्शन और लाइट वेट ज्वैलरी की आकर्षक रेंज प्रदान करेगा। सेनको गोल्ड डायमंड्स डायरेक्टर जोइता सेन ने कहा आकर्षक डिजाइन, गुणवत्ता और फिनिशिंग हमारी मुख्य पहचान है ।
