मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी पटेल के दिशा निर्देशन और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में मेरठ कॉलेज मेरठ में योग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शारीरिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में प्रो योगेश कुमार, योग विशेषज्ञ – मेरठ कॉलेज मेरठ एवं डॉक्टर शिवा भारद्वाज एन.एएस. कॉलेज, मेरठ ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास सिखाया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ विपिन कुमार, डॉ संदीप कुमार एवं कुमारी वंशिका ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। तत्पश्चात योग अभ्यास का दैनिक जीवन में महत्व पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में कुमारी गोल्डी ने प्रथम स्थान, बादल कुमार ने द्वितीय स्थान एवं अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही योग सेलिब्रेशन के इस क्रम में डॉ संदीप कुमार – वनस्पति विज्ञान विभाग के संयोजन में वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्राओं ने ‘हरित योग’के तहत पौधारोपण करते हुए ताड़ासन, वृक्षआसान आदि का अभ्यास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव विवेक गर्ग ने स्वस्थ जीवन के लिए योग को आधार बताया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को संपूर्ण विश्व में प्रचलित कर दिया है यह भारत की आध्यात्मिक जीत है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सीमा पवार ने योग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य वर्धन एवं वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देते हुए प्रतिदिन योग अभ्यास को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। भारतीय वैश्य संगम (रजिस्टर्ड) दिल्ली की ओर से एक ’योग शिविर का आयोजन, जगन्नाथ पुरी, शंकर आश्रम के पीछे, शिवाजी रोड मेरठ पर किया गया। योग विज्ञान संस्थान, जगन्नाथ पुरी मेरठ के सभी नियमित साधक-साधिकाओं के अतिरिक्त, भारतीय वैश्य संगम के सदस्यों ने भी योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान में सहभागिता की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. मुकेश मित्तल ने भारतीय वैश्य संगम की ओर से 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि योग हमारे तन, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर लचीला व मजबूत बनता है, और मन शांत रहता है। आसन, प्राणायाम व ध्यान से हम अपने जीवन को सुख, शांति व स्वास्थ्य से भर सकते हैं। सभी प्रतिदिन योग को अपनाकर निरोगी व संतुलित जीवन जीएं। योग करें, स्वस्थ रहें, और दूसरों को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर डॉ आशीष अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, विपुल सिंघल, नवीन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मुकुल सिंघल, डॉ विशाल जैन, आशीष माहेश्वरी , बी पी त्यागी, सारिका सिंघल, सोनल, मानसी , इंद्रा राजवंशी, राणा , राकेश सहित बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे।एनसीसी कैडेट्स ने योग के प्रति लोगों को किया जागरुक मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। 22 यू पी गर्ल्स वाहिनी मेरठ की उप इकाई गुरू नानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज कंकरखेड़ा की एनसीसी कैडेट्स ने कमान अधिकारी कर्नल होपेंद्र ठाकुर और प्रशासनिक अधिकारी मेजर रिजु रावत के निर्देशन में लोगो को योग के प्रति जागरूक किया। इस वर्ष की थीम योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ यानी एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के तहत एनसीसी कैडेट्स ने डिफेन्स एनक्लेव कंकरखेड़ा के पार्क में लोगो को योग के फायदे बताते हुए, योग कराए। उन्होंने लोगों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम विलोम आदि आसन कराए। इस अवसर पर कैप्टन बबीता राणा ने लोगो को योग के लाभ के बारें में बताते हुए नियमित दिनचर्य में योग को सम्मिलित करने की शपथ दिलाई। क्षेत्र के लोगों ने योग नियमित रूप से करने और अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का आश्वासन दिया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा विद्यालय प्रांगण में भी योग प्रशिक्षण प्रधानाचार्य श्रीमती अमरजीत कौर और कैप्टन बबीता राणा के निर्देशन में सुचारू रूप से चल रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में कैडेट वंशिका, छवि, मेघा पाल, आंचल, तनु आदि का विशेष सहयोग रहा।
