मेरठ शहर में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है, जिससे यह प्रदेश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। जयभीम नगर में पीएम 2.5 की मात्रा 400 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक रही। रात नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 दर्ज किया गया। तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे प्रदूषण की स्थिति और गंभीर हो गई है।

शहर में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। रात और दोपहर में वायु की गुणवत्ता एक बार बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई। पीएम 2.5 की मात्रा जयभीम नगर में सोमवार की रात आठ बजे से मंगलवार को सुबह 11 बजे तक 400 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक रही। रात नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 रहा। प्रदेश में मेरठ पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा।
एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज कर गई। गत वर्षों में पहली दिसंबर को इतना तापमान पहले नहीं गिरा है। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम चार एक्यूआइ 322 रिकार्ड किया गया। वहीं नोएडा में सबसे अधिक 395 एक्यूआइ दर्ज किया गया।
