
मेरठ: महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर युवा मंच ने जातिवाद पर किया गहन मंथन
मेरठ के लाला मोहम्मदपुर और कंकरखेड़ा में डॉ. अम्बेडकर युवा मंच ने महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें ‘जातिवाद के बढ़ते संकट और समाधान’ विषय पर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में लगभग 70 लोग शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी मौजूद थीं। स्थानीय डॉक्टर और शिक्षक भी इस मंथन का हिस्सा बने। चर्चा का मुख्य उद्देश्य देश में जातिगत असमानता की वर्तमान स्थिति और उसके समाधान पर विचार करना था।

कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई, जैसे कि भारत में जाति के विभिन्न स्वरूप, जातीय हिंसा के कारण और जातिवाद किस प्रकार शासक वर्ग को लाभ पहुँचाता है। इसके अलावा, युवा पीढ़ी में बदलाव की शक्ति को कैसे जागृत किया जाए और वर्तमान स्थिति में सुधार के लिए कौन-से कदम उठाए जा सकते हैं, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में क्रांतिकारी गीतों ने उत्साह बढ़ाया। अम्बेडकर युवा मंच से आशू, पुरुषोत्तम और दीपांशु मौजूद रहे। मजदूर संघर्ष संगठन के आशुतोष, नदीम, प्रियंका, चेतन, सुनील और हर्षित ने भी सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन अमित ने किया, जबकि विनोद गौतम और आकाश ने अध्यक्ष की भूमिका निभाई।
अंत में उपस्थित लोगों को 14 दिसंबर को मासा के आह्वान पर आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी गई।
