
19 वर्षीय नेचुरल एथलीट आर्यन शर्मा ने पहले ही बॉडीबिल्डिंग इवेंट में रचा इतिहास
गोवा में 26 से 29 नवंबर तक आयोजित देश के सबसे बड़े नेचुरल बॉडीबिल्डिंग आयोजन आईसीएन सुपरशो (आई कंपिट नेचर) में 19 वर्षीय एथलीट आर्यन शर्मा ने अपने पहले ही इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। आर्यन ने चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल छह पदक अपने नाम किए।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश-विदेश से 1,200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अंडर-23 ओवरऑल लाइनअप में आर्यन सबसे कम उम्र के प्रतिभागी रहे। फर्स्ट कॉलआउट में जगह बनाकर उन्होंने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई, हालांकि अनुभवी खिलाड़ियों के सामने ओवरऑल स्वर्ण पदक उनसे मामूली अंतर से रह गया।
क्लासिक फिजिक अंडर-23 ओवरऑल वर्ग में भी आर्यन का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा और उन्होंने निर्णायकों व दर्शकों का खास ध्यान खींचा।

पहले ही शो में आर्यन शर्मा का धमाल, छह पदक जीतकर रचा इतिहास
गोवा में आयोजित आईसीएन सुपरशो में 19 वर्षीय नेचुरल एथलीट आर्यन शर्मा ने अपने पहले ही बॉडीबिल्डिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। देश-विदेश के 1,200 से अधिक खिलाड़ियों के बीच आर्यन ने छह पदक जीतकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा साबित की, बल्कि उत्तर प्रदेश और मेरठ का नाम भी रोशन किया।
ये रहीं आर्यन की उपलब्धियां
- स्वर्ण: मेंस बॉडीबिल्डिंग (पहली बार)
- स्वर्ण: मेंस बॉडीबिल्डिंग टीनएज (अंडर-19)
- स्वर्ण: क्लासिक फिजीक (पहली बार)
- स्वर्ण: क्लासिक फिजीक टीनएज (अंडर-19)
- रजत: क्लासिक फिजीक अंडर-23
- कांस्य: मेंस बॉडीबिल्डिंग अंडर-23
अंडर-23 ओवरऑल लाइनअप में आर्यन सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रहे। अनुभवी एथलीट्स के बीच उन्होंने फर्स्ट कॉलआउट में जगह बनाकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
कोच को दिया जीत का श्रेय
आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय कोच वीरेंद्र वर्मा (जम्मू) को दिया। खास बात यह रही कि इसी प्रतियोगिता में कोच वीरेंद्र को प्रो क्रिएटर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। आर्यन ने बताया कि तैयारी से लेकर मंच तक हर कदम पर कोच का मार्गदर्शन निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने शास्त्रीनगर स्थित एनीटाइम फिटनेस में रोजाना दो सत्रों में कड़ी ट्रेनिंग की।
भावुक रहा पहला अनुभव
आर्यन ने कहा कि पहला शो उनके लिए भावनात्मक रहा। कई बार आत्मविश्वास डगमगाया, लेकिन हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि कोच और माता-पिता के सहयोग से हर चुनौती को पार किया। स्टेज पर उन एथलीट्स के साथ खड़ा होना खास अनुभव था, जिन्हें वह पहले सिर्फ सोशल मीडिया पर देखते थे।
यूपी से अकेले प्रतिनिधि
इस मेगा ईवेंट में उत्तर प्रदेश से आर्यन अकेले एथलीट रहे। उनकी शार्प कंडीशनिंग, परफेक्ट फिजीक और स्टेज प्रेजेंस ने जजों व दर्शकों को प्रभावित किया। आर्यन का अगला लक्ष्य आने वाले एक-दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
