अब आप आसानी से जांच सकते हैं कि आपका SIR फ़ॉर्म चुनाव आयोग के पोर्टल पर जमा हुआ है या नहीं। बस eci.gov.in पर जाएं, ‘वोटर सेवाएँ’ सेक्शन में SIR 2026 पर क्लिक करें और अपना प्रदेश व EPIC नंबर दर्ज करें। यदि आपका फ़ॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो चुका है, तो स्क्रीन पर ‘Already Submitted’ दिखाई देगा।

अगर आपने BLO को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फ़ॉर्म जमा किया है, तो अब इसकी स्थिति ऑनलाइन जांचना बहुत आसान है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि उनका फ़ॉर्म चुनाव आयोग के पोर्टल पर अपलोड हुआ है या नहीं। यदि आपको भी इसको लेकर कोई संदेह है, तो इसे कुछ सरल चरणों में चेक किया जा सकता है।
सबसे पहले eci.gov.in वेबसाइट पर जाएँ। होमपेज पर दाईं ओर आपको ‘Services (वोटर सेवाएँ)’ का विकल्प दिखाई देगा। इसी सेक्शन में ‘SIR 2026’ पर क्लिक करें। इसके नीचे दिख रहे ‘Fill Enumeration Form’ विकल्प को चुनते ही एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें ‘Online Form Submission by Elector’ लिखा दिखाई देगा।
अब यहाँ सबसे पहले State वाले कॉलम में अपना प्रदेश चुनें। इसके बाद EPIC नंबर (मतदाता पहचान पत्र संख्या) दर्ज करें और Search पर क्लिक करें। यदि आपका फ़ॉर्म पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड हो चुका है, तो स्क्रीन पर ‘Already Submitted’ का संदेश दिखाई देगा।
ध्यान रखें कि इस जानकारी को देखने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करना आवश्यक है। लॉगिन मोबाइल नंबर से किया जाता है। यदि आपका मोबाइल नंबर मतदाता पहचान पत्र से लिंक नहीं है, तो आप किसी अन्य मतदाता के लॉगिन का उपयोग करके भी अपने फ़ॉर्म की स्थिति जांच सकते हैं।
